सांस से सम्बंधित बीमारियों की जानकारी के लिए कुमाऊँ जोन में पहली बार नवीनतम पीएफटी टेस्ट की सुविधा
यह एक मेडिकल टेस्ट है जिमसें मरीज के फेफड़ों में होने वाली गतिविधियों, जैसे फेफड़े की कार्य-क्षमता के विषय में सही जानकारी प्राप्त कर सकते है."....सांस से सम्बंधित कई बीमारियों की पूर्ण जानकारी के लिए कुमाऊँ जोन में पहली बार नवीनतम पीएफटी मशीन के साथ डी.एल.सी.ओ. और एल .वी.एम टेस्ट की सुविधा आरम्भ हो चुकी है".नवीनतम मशीन की सहायता से डी.एल.सी.ओ.(डीफ्यूजन कैपिसिटी ऑफ़ लंग्स )और एल.वी.एम (लंग्स वॉल्यूम मेजरमेंट )जैसे टेस्ट भी किये जा सकते है इस टेस्ट से हमें मरीज के फेफड़ों में आक्सीजन के आदान-प्रदान एवं एक विशेष प्रकार की बिमारी आई.एल.डी (इंटरस्टीशियल लंग डिजीज)के बारे में भी जाना जा सकता है,इस प्रकार की नवीनतम सुविधाओं का लाभ सीमित जगहों पर ही मिल रहा है लेकिन कुमाऊँ के लोगों के लिए अच्छी खबर है ."नीलकंठ हॉस्पिटल हल्द्वानी में यह सुविधा मिलना आरम्भ हो चुकी है.




Comments
Post a Comment